ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
मनोरंजन

WAR 2 सेंसर बोर्ड ने 50% कम करवाए बोल्ड सीन! डिलीट की जाएगी कियारा की इतने सेकेंड की फुटेज

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर-2’ में कियारा आडवाणी ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसके गाने और ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। सिर्फ कियारा आडवाणी की वजह से फिल्म देखने जा रहे फैंस के लिए बता दें कि फिल्म के एक गाने से सेंसर बोर्ड ने कियारा आडवाणी के कुछ सीन हटा दिए हैं। CBFC ने फिल्म में कियारा आडवाणी के कामुक दृश्यों को 50% तक कम करने को कहा है।

डिलीट किए जाएंगे इतने सेकेंड के बिकिनी सीन

कियारा आडवाणी के जिन सीन्स को सेंसर बोर्ड ने हटाने को कहा है उसके बाद फिल्म से तकरीबन 9 सेकेंड की क्लिप कम हो जाएगी। कियारा आडवाणी के ये सीन ‘आवन जावन’ सॉन्ग से हटाए जाएंगे। सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद दर्शकों का रिएक्शन काफी दिलचस्प है। एक यूजर ने इंस्टा पोस्ट पर कमेंट किया- फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण के बिकिनी सीन तो नहीं हटाए गए थे। बता दें कि ‘पठान’ मूवी से दीपिका पादुकोण के बिकिनी सीन्स पर भी हंगामा हुआ था।

सीन हटाए जाने को लेकर निराश दिखी ऑडियंस

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सलमान, शाहरुख के स्पायवर्स का ही हिस्सा होगी। एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा- कियारा अपनी फिल्मों में काफी मेहनत करती है, लेकिन बाकी एक्ट्रेस की तुलना में हमेशा उनकी ही फिल्मों के साथ छेड़छाड़ की जाती है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने फिल्म ‘वॉर-2’ से कियारा आडवाणी के सीन हटाए जाने को लेकर किए हैं। जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से लबरेज यह फिल्म सोशल मीडिया पर अभी चर्चा का विषय बनी हुई है। देखना है कि ओपनिंग डे पर फिल्म कितनी कमाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button