Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा?

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें, 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा-
मूलांक-1: ये सप्ताह धन के मामले में आपके लिए शुभ रहने वाला है क्योंकि अधिकांश जातकों का भाग्य साथ देने वाला है। कुछ लोगों की सेहत ठीक-ठाक रहने वाली है। आपका पार्टनर आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
मूलांक-2: इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायियों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए फंड या अच्छा इंवेस्टर मिल सकता है। बैलेंस्ड डाइट लें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
मूलांक-3: इस सप्ताह महंगी वस्तुओं के साथ-साथ घर खरीदने का भी अवसर है। सेहत थोड़ी बहुत नासाज रह सकती है लेकिन ज्यादा बड़ी तकलीफ नहीं होगी। कार्यस्थल से जुड़ा कोई बड़ा विवाद प्रोफेशनल जीवन पर असर नहीं डाल सकेगा।
मूलांक-4: इस सप्ताह सहकर्मियों के साथ व्यवहार बनाकर रखना अच्छा रहेगा। कुछ जातक नया वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। वहीं, डायबिटिक पेशेंट्स को हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
मूलांक-5: इस सप्ताह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में डिसिप्लिन मेंटेन करके रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं, सूझ-बूझ के साथ व्यवसाय में निवेश करना उचित रहेगा। आपके लिए नई पार्टनरशिप करने के लिए ये सप्ताह अच्छा नहीं माना जा रहा है।
मूलांक-6: इस सप्ताह सुबह योगाभ्यास और कुछ हल्के व्यायाम करें। उद्यमियों को व्यवसाय में पैसा लगाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही साझेदार के साथ टकराव भी हो सकता है। जो लोग रिश्ते को लेकर गंभीर हैं वे उचित निर्णय ले सकते हैं।
मूलांक-7: इस सप्ताह कुछ लोगों के रिश्तों में थोड़ी-बहुत नोक-झोक हो सकती हैं, जिसे बात-चीत कर आसानी से सुलझाया जा सकता है। करियर में आपकी ईमानदारी और गंभीरता की प्रसंशा हो सकती है। फालतू के खर्चों पर पकड़ बनाकर रखें।
मूलांक-8: इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने पर आपको सफलता मिलेगी। लव के मामले में एक दूसरे पर इल्जाम लगाने से बचें क्योंकि इससे मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। धन को सावधानी से खर्च करें। सेहत का ख्याल रखें।
मूलांक-9: इस सप्ताह ऑफिस की पॉलिटिक्स में न उलझना बेहतर रहेगा। छोटी-मोटी वित्तीय समस्याएं आ सकती हैं लेकिन वे गंभीर नहीं होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है और कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं कर पाएगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




