ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा को यह धमकी देंगी राही-पाखी, सरिता लेगी सच बताने का कड़ा फैसला

Anupama Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी और राही के एक हो जाने के बाद सरिता ताई खुद को बहुत अपमानित महसूस करेंगी। वह अपनी सफाई देते हुए कहेंगी कि उन्होंने कुछ नहीं किया है और साथ ही साथ यह भी बताएंगी कि इतने सालों तक उन्होंने इतने बड़े-बड़े घरों में काम किया है, लेकिन कभी एक भी रुपया इधर से उधर नहीं किया।

भरी महफिल में बेइज्जत होगी सरिता

सरिता ताई अपनी बात कहते हुए भावुक हो जाएंगी और अनुपमा उन्हें संभालेगी। सरिता ताई की बातों का लेकिन राही और पाखी पर कोई असर नहीं होगा। अपनी मां को हराने और उसे नीचा दिखाने के लिए राही आंख मूंदकर पाखी के साथ खड़ी होगी। अनुपमा पूरे वक्त सरिता और अपनी टीम के साथ खड़ी होगी लेकिन कोई उसकी एक नहीं सुनेगा।

अपनी टीम का बचाव करेगी अनुपमा

अनुपमा पूरे वक्त अपनी टीम का बचाव करने की कोशिश में लगी होगी लेकिन पाखी हमेशा की तरह अपने दिमाग का इस्तेमाल किए बिना सिर्फ इस कोशिश में लगी होगी कि कैसे अपनी मां को तकलीफ दे और उसे नीचा दिखाए। पाखी अपनी मां को धमकी देगी कि अगर यह बात बाहर चली गई तो सोचिए कितनी थू-थू होगी और उन्हें कॉम्पटिशन से भी बाहर कर दिया जाएगा।

खुलेगा शादी में हार की चोरी वाला राज

बात कॉम्पटिशन और अपनी टीम पर आती देखकर सरिता ताई एक सख्त फैसला लेगी और कहेगी कि उसे एक फोन करना है। कुछ ही देर में वही शख्स वहां खड़ा होगा जो वीडियो रिकॉर्डिंग में नजर आ रहा है। यह शख्स वो पैकेट सरिता को देगा और सरिता पाखी को देगी। पाखी इस पैकेट को खोलेगी तो इसमें एक स्टील का टिफिन होगा। वह इसे जमीन पर पटक देगी, लेकिन आखिर पूरी बात क्या है यह तो हमें अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button