ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
पंजाब

देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालिक गिरफ्तार

बठिंडा : थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने जनता नगर में स्थित एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और दो लड़कियों को भी पकड़ा है। थाना कैनाल कालोनी के एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जनता नगर में स्थित एक घर में देह व्यापार का धंधा चलता है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित की और बताए गए घर पर छापा मारा। पुलिस ने जब घर के अंदर दबिश दी, तो वहां दो लड़कियां और घर का मालिक दर्शन कुमार मौजूद थे। पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि आरोपी दर्शन उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे यह गलत काम करवाता था। उन्होंने बताया कि वह उन्हें धमकाकर और लालच देकर इस धंधे में धकेलता था। पुलिस ने दोनों लड़कियों को आरोपित के चंगुल से छुड़ा लिया है।

एस.एच.ओ. हरजीवन सिंह ने बताया कि आरोपित दर्शन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की जांच कर रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसे गैर-कानूनी धंधों को बठिंडा में चलने नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button