ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
खेल

टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में धमाकेदार पारी खेली, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम खराब शुरुआत के बावजूद अफ्रीका के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही। टिम डेविड ने रविवार को डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर पहले टी20 मैच में 52 गेंदों पर 83 रन की पारी में आठ छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा है।

टिम डेविड ने अपनी पारी के दौरान आठ छक्के लगाए। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। उनके रिकॉर्ड की बराबरी हुई थी लेकिन कोई तोड़ नहीं सका था। डेविड वॉर्नर ने 2009 में मेलबर्न में 89 रनों की पारी के दौरान 6 छक्के जड़े थे। इसके बाद डेविड हसी ने जोहान्सबर्ग में 2009 में नाबाद 88 रनों में 6 छक्के मारे थे। 2023 में मिचेल मार्श ने डरबन में 79 रनों की पारी के दौरान 6 छक्के ठोके थे। दो दिन बाद ही ट्रेविस हेड ने 91 रनों की पारी में इतने ही छक्के जड़ दिए थे। डेमिन मार्टिन ने 2006 में 96 रनों की पारी के दौरान 5 छक्के लगाए थे।

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 30 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। ट्रैविस हेड (दो),जॉश इंग्लिस (शून्य) और कप्तान मिचेल मार्श (13) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े।

कैमरून ग्रीन ने 13 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। इसके बाद मिचेल ओवेन (दो) और ग्लेन मैक्सवेल (एक) सस्ते में पवेलियन लौट गये। इस दौरान टिम डेविड एक छोर थामे रन बनाते रहे। बेन ड्वारश्विस (17), एडम जम्पा एक रन बनाकर आउट हुये। 19वें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने टिम डेविड को बोल्ड कर आउट किया। टिम डेविड ने 52 गेंदों में आठ छक्के और चार चौके लगाते हुए 83 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 178 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट नेथन एलिस (12) रनआउट के रूप में गिरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button