ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
पंजाब

पंजाब के कई इलाकों में मंडराया संकट! लोगों में दहशत का माहौल

जालंधर/फगवाड़ा : ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ा, लोगों में दहशत हिमाचल में लगातार बारिश होने से नदियां उफान पर हैं जिससे पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ब्यास दरिया के निकट पड़े, शाहकोट, मलसियां सहित मंड क्षेत्र में खेती करना बेहद जोखिम भरा है, क्योंकि कोई नहीं जानता कि दरिया कब अपना रास्ता बदल दे और उनकी जमीन और फसलों को बहा ले जाए।

इस संबंध में राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मंड क्षेत्र का दौरा किया, जहां ब्यास नदी का पानी अग्रिम तटबंध तक पहुंचने से क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। संत सीचेवाल ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वह किसानों के साथ समन्वय बनाए रखें और जहां भी तटबंध कमजोर दिखाई दे, वहां मिट्टी से भरे रेत के बोरे तैयार रखें।

उन्होंने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की हर घड़ी में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि ब्यास नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ढिलवां पुल के पास इस समय 80,000 क्यूसेक पानी बह रहा है। अगर यह प्रवाह 1,00,000 क्यूसेक से ज्यादा हुआ, तो अग्रिम तटबंध के संवेदनशील हिस्सों में दरार पड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। उल्लेखनीय है कि ब्यास नदी के अंदर स्थित अग्रिम तटबंध कई स्थानों पर असुरक्षित बताए जा रहे हैं। 2023 में इस तटबंध के टूटने से धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इस क्षेत्र में हर साल लगभग 25,000 से 30,000 एकड़ में धान की खेती होती है।

Related Articles

Back to top button