ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 362 सड़कें बंद… आज कुछ जगहों पर होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पहाड़ों पर इन दिनों मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है. बारिश के कारण प्रदेश में जगह-जगह मौसम संबंधी घटनाएं हुई हैं. इसकी वजह से प्रदेश में 362 सड़कें बंद हैं. अधिकारियों की ओर से शनिवार को ये जानकारी दी गई. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि इनमें से शनिवार को मंडी में 220 और निकटवर्ती कुल्लू जिले में 91 सड़कें बंद की गईं.

कुल्लू-मंडी के बीच भूस्खलन की वजह से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद है. इस वजह से वाहनों को आवाजाही रुक गई है. कुल्लू से जो वाहन मंडी की ओर जा रहे हैं वो बजौरा से लेकर पनारसा, नगवाईं, टकोली और औट तक स्थान-स्थान पर खड़े देखे जा सकते हैं. इन वाहनों में यात्री वाहन ही नहीं, बल्कि फल-सब्जी से भरे वाहन भी हैं, जिनको मंडियों तक पहुंचने में समस्याएं आ रही हैं.

मंडी में 202 तो कुल्लू में 393 बिजली ट्रांसफार्मर बंद

प्रदेश में शनिवार शाम तक 613 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे. यही नहीं 520 जल आपूर्ति की योजनाएं भी बंद रहीं. आपदाग्रस्त मंडी जिले में अभी 220 सड़कों के साथ-साथ 202 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं. साथ ही यहां 78 जल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित हैं. कुल्लू जिले में 393 बिजली ट्रांसफार्मर और 367 जल आपूर्ति योजनाएं बंद हैं. ऊना में बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरा हुआ है.

अब तक 219 लोगों की हो चुकी है मौत

राज्य में इस मानसूनी बारिश ने कितना कहर ढाया है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस 20 जून से 9 अगस्त तक 219 लोगों की मौत हो चुकी है. 315 लोग घायल हुए हैं, जबकि 37 लोग अब भी लापता हैं. शिमला स्थित मौसम केंद्र ने आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात हुई

वहीं सोमवार से बुधवार तक के लिए दो से चार जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है. इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात हुई. शनिवार को नैना देवी में 112.4 मिलीमीटर, पंडोह में 102 मिलीमीटर और रायपुर मैदान में 74.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

इसी तरह पच्छाद में 67 मिलीमीटर, नारकंडा में 66.5 मिलीमीटर, कुफरी में 65.7 मिलीमीटर, कसौली में 65.5 मिलीमीटर, नाहन में 49.3 मिलीमीटर और सोलन में 45.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

Back to top button