
Samsung का फ्लैगशिप फोन इस समय कीमत में बड़ी कटौती के साथ मिल रहा है। हम Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की। भारत में लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये थी। लेकिन अब इसे खरीदने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। अब इस फोन की खरीद पर आप पूरे 53,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह फोन Flipkart और Amazon दोनों ही प्लेटफॉर्म पर बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। चलिए बताते हैं कहां मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट …
लॉन्च के समय इतनी थी कीमत
भारत में लॉन्च के समय इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये और 12GB+1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये थी।
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की Flipkart डील

इस समय फ्लिपकार्ट पर फोन का 12GB+256GB वेरिएंट मात्र 80,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इस कीमत में फोन का टाइटेनियम ब्लैक वेरिएंट मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 4,000 रुपये की छूट का लाभ लिया जा सकता है। फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद फोन को लॉन्च प्राइस से करीब 53,000 रुपये तक कम में खरीदा जा सकता है।

अमेजन पर यह फोन थोड़ा महंगा मिल रहा है। इस समय अमेजन पर फोन का 12GB+256GB वेरिएंट मात्र 84,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इस कीमत में फोन का टाइटेनियम ग्रे कलर वेरिएंट मिल रहा है। अमेजन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस दे रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप 47,200 रुपये तक की छूट पा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।
चलिए एक नजर डालते हैं सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की खासियत पर
फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। यह फोन टाइटेनियम फ्रेम और गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ आता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है, जिसे स्टैंडर्ड 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 256GB/512GB/1TB स्टोरेज ऑप्शन्स मिल जाते हैं। फोन अपने दमदार कैमरे के लिए पॉपुलर है। इसमें 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरे के साथ कुल चार रियर कैमरे (200MP+50MP+12MP+10MP) हैं। सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए, फोन में 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।




