ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
व्यापार

त्योहारी सीजन में बढ़ा दी गई इस योजना की किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपये, लाभार्थियों के लिए खुशखबरी

Ladli Behna Yojana: महिलाओं के बैंक अकाउंट में लाडली बहना योजना के तहत हाल ही में 1500 रुपये भेजे गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त भेज दी है। बता दें कि इस बार रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए गए हैं जो कि 1250 रुपये की थी लेकिन इस बार 1500 रुपये भेजे गए हैं।

1,500 रुपये दी जाएगी किस्त

त्योहारी सीजन से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि लाडली बहना योजना के तहत मासिक सहायता राशि आगामी भाई दूज से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों को आश्वासन दिया कि यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार तथा पारिवारिक निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

जारी कर दी गई है 27वीं किस्त

7 अगस्त, 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त, 1,250 रुपये, तथा रक्षाबंधन उपहार के रूप में 250 रुपये, कुल 1,500 रुपये प्रति बहन, 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में हस्तांतरित किए।

लाडली बहना योजना की किस्त की स्थिति कैसे देखें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।

चरण 2: ‘आवेदन स्थिति’ या ‘भुगतान स्थिति’ लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।

चरण 4: आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे सत्यापित करें।

चरण 5: इसके बाद, आपको अपने भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।

कौन हैं योजना के पात्र

सभी विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं सहित) जो मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हैं और 01 जनवरी 1961 के बाद लेकिन 01 जनवरी 2000 तक जन्मी हैं और योजना में उल्लिखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आती हैं, वर्ष 2023 में आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button