
War 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और दर्शकों को इस मूवी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। एक्शन और थ्रिलर से लबरेज इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है और पहले दिन के लिए मेकर्स 5178 शोज चलाने वाले हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म की कमाई का आंकड़ा जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अभी तक फिल्म के 20 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
कितनी भाषाओं- वर्जन्स में रिलीज होगी फिल्म
हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगू और अंग्रेजी में भी रिलीज होगी। इसे दर्शक 2D के अलावा 3D और IMAX फॉरमैट में भी देख पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अभी तक 3 करोड़ 28 लाख रुपये की कमाई एडवांस बुकिंग के जरिए कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसी जगहों से फिल्म को काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना यह है कि ओपनिंग डे पर फिल्म की कुल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितनी रहती है।
फिल्म की IMDb रेटिंग और कियारा का स्वैग
रिलीज से पहले फिल्म की कुल IMDb रेटिंग 7.5 है, लेकिन इसमें जाहिर तौर पर एक बड़ा बदलाव दर्शकों को रिलीज के बाद देखने मिलेगा। पिछली बार की तरह वॉर-2 में दर्शकों को फिर एक बार दो एक्टर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले पार्ट की तुलना में इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी अयान मुखर्जी ने संभाली है और ऋतिक-एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी फिल्म में क्या तड़का लगाएंगी यह देखना भी दिलचस्प होगा।




