ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
बिहार

औरंगाबाद: दुकान पर बैठे थे बुजुर्ग चाचा, भतीजे ने आकर पेट में घोंपा चाकू, फिर हुआ फरार

बिहार के औरंगाबाद में एक भतीजा अपने ही चाचा की जान का दुश्मन बन गया. उसने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया. भतीजे ने चाचा के पेट में चाकू मारकर उन्हें खून से लहूलुहान कर दिया. ये मामला माली थाना क्षेत्र के सुंदरगंज गांव से सामने आया है, जहां घायल चाचा की पहचान 75 साल के बैजनाथ शाव के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि आपसी रंजिश में भतीजे ने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया.

भतीजे के हमले के बाद चाचा बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन आनन फानन में बैजनाथ को औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर गए और इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने बैजनाथ की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन बैजनाथ को वाराणसी लेकर गए. अब वाराणसी में बैजनाथ का इलाज चल रहा है.

आपसी रंजिश के चलते किया हमला

हालांकि घटना को लेकर परिजनों से बात की गई तो वह कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए. पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है, जो चाचा पर हमला कर मौके से फरार हो गया था. आरोपी भतीजे की पहचान भोला के रूप में हुई है, जिसे ढूंढ़ने की कोशिश पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है कि भोला ने बैजनाथ पर आपसी रंजिश में हमला किया. हालांकि, भोला की गिरफ्तारी के बाद ही इसकी असली वजह सामने आ पाएगी.

पिता की दूसरी शादी से नाराज था युवक

गांव वालों ने बताया कि भोला के पिता ने कुछ साल पहले दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन ये बात भोला को पसंद नहीं आई थी, जिस वजह से वह पिता से नाराज चल रहा था. वह पिता की शादी का विरोध कर रहा था तो उसके पिता प्रयाग साव और चाचा बैजनाथ ने उसे घर से निकाल दिया था. इसके बाद वह अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहने लगा था. भोला इंजीनियर है और उसकी अभी शादी नहीं हुई है.

भोला के पिता प्रयाग साव और बैजनाथ चार भाई हैं. बैजनाथ भाइयों में सबसे बड़े हैं और वह भोला के पिता के साथ मिलकर किराना का थोक कारोबार करते हैं. दोनों भाई मिलकर एक दुकान चलाते हैं. घटना के दिन बैजनाथ दुकान पर बैठे थे. तभी भोला आया और उसने बैजनाथ से बहस शुरू कर दी. इसी बहस में उसने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया.

Back to top button