त्योहारी सीजन में बढ़ा दी गई इस योजना की किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपये, लाभार्थियों के लिए खुशखबरी

Ladli Behna Yojana: महिलाओं के बैंक अकाउंट में लाडली बहना योजना के तहत हाल ही में 1500 रुपये भेजे गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त भेज दी है। बता दें कि इस बार रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए गए हैं जो कि 1250 रुपये की थी लेकिन इस बार 1500 रुपये भेजे गए हैं।
1,500 रुपये दी जाएगी किस्त
त्योहारी सीजन से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि लाडली बहना योजना के तहत मासिक सहायता राशि आगामी भाई दूज से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों को आश्वासन दिया कि यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार तथा पारिवारिक निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।
जारी कर दी गई है 27वीं किस्त
7 अगस्त, 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त, 1,250 रुपये, तथा रक्षाबंधन उपहार के रूप में 250 रुपये, कुल 1,500 रुपये प्रति बहन, 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में हस्तांतरित किए।
लाडली बहना योजना की किस्त की स्थिति कैसे देखें?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
चरण 2: ‘आवेदन स्थिति’ या ‘भुगतान स्थिति’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे सत्यापित करें।
चरण 5: इसके बाद, आपको अपने भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
कौन हैं योजना के पात्र
सभी विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं सहित) जो मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हैं और 01 जनवरी 1961 के बाद लेकिन 01 जनवरी 2000 तक जन्मी हैं और योजना में उल्लिखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आती हैं, वर्ष 2023 में आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।




