ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
पंजाब

पंजाब में लगे हाईटेक नाके! बढ़ाई गई सुरक्षा, Entry/Exit Point किए गए सील

जालंधर/चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब पुलिस ने विशेष अभियान ‘आप्रेशन सील-18’ चलाया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती राज्य पंजाब में आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच करना था। पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी जिलों में चलाए इस अभियान के दौरान सीमावर्ती जिलों के सभी एस.एस.पी. को अपने-अपने जिलों में रणनीतिक स्थानों पर संयुक्त नाके लगाने और गजटिड अधिकारियों/एस.एच.ओ. की निगरानी में सीलिंग बिंदुओं पर मजबूत ‘नाके’ स्थापित किए।

विशेष डी.जी.पी. कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इंस्पैक्टरों/डी.एस.पी. की निगरानी में 600 से अधिक पुलिस कर्मियों के आपसी तालमेल के साथ 10 जिलों, जिनकी सीमाएं चार सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से लगती हैं, में कम से कम 71 प्रवेश/निकास बिंदुओं पर मजबूत नाके लगाए गए। इन 10 अंतर-राज्य सीमावर्ती जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में आने-जाने वाले 2464 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 286 वाहनों के चालान काटे गए और 9 को जब्त किया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान चार एफ.आई.आर. भी दर्ज कीं और 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी घेराबंदी और तलाशी अभियान को 161वें दिन भी जारी रखते हुए आज 403 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 57 एफ.आई.आर. दर्ज कर 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे, 161 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,264 हो गई है। विशेष डी.जी.पी. ने कहा कि इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हैरोइन और 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

Related Articles

Back to top button