8GB तक की रैम वाले फोन की कीमत हुई 6300 रुपये, मिलेगा 50MP का मेन कैमरा, बैटरी 5000mAh की

8जीबी रैम वाला बजट फ्रेंड्ली फोन तलाश रहे हैं, तो itel A80 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। 8जीबी रैम (4जीबी रियल+4जीबी वर्चुअल) रैम वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6999 रुपये है। कंपनी इस फोन पर 10 पर्सेंट का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन करीब 6300 रुपये में आपका हो जाएगा। फोन पर कंपनी 349 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। फोन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। इस एंट्री लेवल फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ कई जबर्दस्त फीचर दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
आइटेल A80 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डाइनैमिक बार डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स का है। फोन 8जीबी रैम (4जीबी रियल + 4जीबी वर्चुअल) से लैस है। इसका इंटरनल स्टोरेज 128जीबी का है। फोन की मेमरी को आप एसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में कंपनी Unisoc T603 दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
यह बैटरी अल्ट्रा पावर सेविंग मोड के साथ आती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 गो पर बेस्ड itel OS 14 पर काम करता है। कंपनी इस फोन में IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी दे रही है।




