ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
मनोरंजन

फवाद खान-वाणी की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ हो रही रिलीज! अपनाई दिलजीत दोसांझ वाली स्ट्रेटजी

वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है. कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद फिल्म की रिलीज को भारत में रोक दिया गया था. फवाद 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे. पर फिर पाकिस्तानी एक्टर्स के लिए भारत और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए. 9 मई 2025 का दिन फिल्म को रिलीज करने के लिए चुना था. पर तब यह रिलीज नहीं हो पाई. अब एक रिपोर्ट से पता लगा कि फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग हो चुकी है. इसी महीने यह दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है.

पहलगाम हमले के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा था कि शायद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को अब कभी रिलीज न किया जाए. पर हाल ही में Biz Asia Live पर एक रिपोर्ट छपी. जिसके मुताबिक, यह पिक्चर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. वो भी इसी महीने यानी अगस्त में. जिस स्ट्रेटजी के साथ दिलजीत दोसांझ की Sardaar Ji 3 ने खूब पैसे छापे, अब वही काम इस फिल्म के साथ होगा.

कब रिलीज होगी ‘अबीर गुलाल’?

नई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अबीर गुलाल’ 29 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी. साथ ही फिल्म का नाम बदलकर अब Aabeer Gulaal कर दिया जाएगा. जो फिलहाल Abir Gulaal है. हालांकि, पाकिस्तानी एक्टर्स को लेकर लोगों में पहले ही गुस्से का माहौल है. तो उम्मीद न के बराबर है कि भारत में इसे रिलीज मिल पाएगी. हालांकि, भारत से बाहर रिलीज किया जा सकता है. वैसी ही प्लानिंग भी हो रही है. हालांकि, इंडस्ट्री के इन्साइडर की ओर से जानकारी मिली कि- ‘अबीर गुलाल’ के मेकर्स ‘सरदार जी 3’ वाली राह पर चल रहे हैं. दरअसल दिलजीत की यह फिल्म भी भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी. क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने काम किया था. पर दुनियाभर से तगड़ा कारोबार किया. यहां तक कि पाकिस्तान में भी कई रिकॉर्ड तोड़े.इसके अलावा ‘चल मेरा पुत्त 4’ नाम की पंजाबी फिल्म को भी भारत से बाहर रिलीज किया गया था. जिसने अच्छा कारोबार किया. देखना होगा कि अबीर गुलाल के लिए यह स्ट्रेटजी कितना काम आती है. दरअसल पहलगाम हमले से पहले वाणी कपूर की फिल्म को लेकर तेजी से प्रमोशनल काम किया जा रहा था. फवाद खान के कमबैक को लेकर भी लोग काफी खुश थे. पर पहलगाम हमले के बाद सबकुछ बदल गया. हमले के दो दिन बाद ही ऑडियो कंपनी सारेगामा ने फिल्म के गाने हटा दिए थे. और बाद में रिलीज भी रोक दी गई. देखना होगा कि इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है? फिल्म भारत से बाहर कहां-कहां रिलीज की जाएगी.

Related Articles

Back to top button