ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
पंजाब

ज्वाइंट ऑपरेशन: भारत-पाक बॉर्डर एरिया के पास 3 कथित नशा तस्कर काबू

फिरोजपुर : फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवाने की इंतजार करते हुए 2 कथित नशा तस्करो को फिरोजपुर पुलिस ने काबू किया है जिनसे तलाशी लेने पर 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुखबीर सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी चौकी पी.पी. रेलवे कॉलोनी एरिया में गश्त करने के लिए बॉर्डर एरिया की और रवाना हुई तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि सुनील सिंह पुत्र चिमन सिंह और शमशेर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह पाकिस्तानी तस्करों से मिलकर हेरोइन मंगवाने की ताक में सतलुज दरिया के नजदीक गांव जल्लोके के पास बैठे हुए हैं और वहीं बी.एस.एफ. के कर्मचारी भी सर्च कर रहे थे ।

ए.एस.आई. सुखबीर सिंह द्वारा बीएसएफ के कर्मचारियों से तालमेल करके ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर नामजद दोनों आरोपियों को काबू किया गया जिनसे ओप्पो कंपनी के 3 मोबाइल फोन बरामद हुए । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button