ब्रेकिंग
ईशाकनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा में प... मेष राशिफल 11 अगस्त: मेष राशि आज धन से जुड़े समझदारी भरे फैसले जरूरी, पढ़ें राशिफल Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा? Shani Sadesati: इस वीक शनि वक्री और बुध मार्गी, जानें शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य विराट कोहली और रोहित पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, इन टूर्नामेंट्स पर है फोकस रोहित-विराट के करियर पर मंडराया खतरा तो गांगुली सपोर्ट में उतरे, बोले- दोनों वनडे क्रिकेट में… क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बॉलर टिम डेविड ने चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त लगातार छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, डार्विन में अफ्रीका को 17 रनों से दी मात
मनोरंजन

War 2 Advance Booking: हाथों-हाथ बिक गईं 20 हजार टिकटें, अभी तक इतने करोड़ कमा चुकी फिल्म

War 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और दर्शकों को इस मूवी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। एक्शन और थ्रिलर से लबरेज इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है और पहले दिन के लिए मेकर्स 5178 शोज चलाने वाले हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म की कमाई का आंकड़ा जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अभी तक फिल्म के 20 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

कितनी भाषाओं- वर्जन्स में रिलीज होगी फिल्म

हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगू और अंग्रेजी में भी रिलीज होगी। इसे दर्शक 2D के अलावा 3D और IMAX फॉरमैट में भी देख पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अभी तक 3 करोड़ 28 लाख रुपये की कमाई एडवांस बुकिंग के जरिए कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसी जगहों से फिल्म को काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना यह है कि ओपनिंग डे पर फिल्म की कुल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितनी रहती है।

फिल्म की IMDb रेटिंग और कियारा का स्वैग

रिलीज से पहले फिल्म की कुल IMDb रेटिंग 7.5 है, लेकिन इसमें जाहिर तौर पर एक बड़ा बदलाव दर्शकों को रिलीज के बाद देखने मिलेगा। पिछली बार की तरह वॉर-2 में दर्शकों को फिर एक बार दो एक्टर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले पार्ट की तुलना में इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी अयान मुखर्जी ने संभाली है और ऋतिक-एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी फिल्म में क्या तड़का लगाएंगी यह देखना भी दिलचस्प होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button